Romantic Shayari in Hindi : अगर प्यार को शब्दों में बयां करना आसान होता, तो शायद शायरी कभी जन्म ही नहीं लेती। जब दिल किसी के लिए धड़कने लगता है, उसकी यादों में मुस्कुराने लगता है और हर छोटी-बड़ी बात में उसी का ख्याल आने लगता है, तब उन एहसासों को व्यक्त करने के लिए Romantic Shayari in Hindi सबसे खूबसूरत जरिया बन जाती है। कुछ शायरियाँ मुस्कुराने पर मजबूर कर देती हैं, तो कुछ दिल के सबसे गहरे जज़्बातों को छू जाती हैं।
इस खास संग्रह में हमने 200+ Romantic Shayari in Hindi को शामिल किया है, जो प्यार, इश्क़ और मोहब्बत के अलग-अलग रंगों को बयां करती हैं। चाहे आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा सा मैसेज भेजना चाहते हों, अपने दिल की बात कहना चाहते हों या फिर सोशल मीडिया पर अपने जज़्बात साझा करना चाहते हों, यहाँ आपको हर मौके के लिए बेहतरीन Love Shayari, Pyar Bhari Shayari और Mohabbat Shayari मिल जाएगी। हर शायरी में वो एहसास है जो सीधे दिल तक पहुँचता है।
प्यार सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक खूबसूरत एहसास है जो जिंदगी को खास बना देता है। इसी एहसास को शब्दों में पिरोने की कोशिश इन शायरियों में की गई है। अगर आप भी सच्चे प्यार, रोमांस और दिल की बातों से जुड़ी शायरियाँ पढ़ना पसंद करते हैं, तो यह संग्रह आपके लिए है। उम्मीद है कि यहाँ दी गई Romantic Shayari in Hindi आपके दिल को छुएगी और आपको अपनी भावनाओं को और खूबसूरती से व्यक्त करने की प्रेरणा देगी।
Also Read : 100+ Heart Touching Love Shayari in Hindi for Girlfriend & Boyfriend | खूबसूरत रोमांटिक शायरी
Romantic Shayari in Hindi
यार पहलू में है, तन्हाई है, कह दो निकले,
आज क्यों दिल में छुपी बैठी है हसरत मेरी।
लगता है तुम्हें नज़रों में बसा लूँ,
दुनिया की निगाहों से तुम्हें बचा लूँ,
कहीं कोई तुमको मुझसे चुरा न ले जाए,
आओ तुम्हें अपनी धड़कनों में छुपा लूँ।
ये आलम-ए-शौक़ देखा नहीं जाता,
वो बुत है या खुदा देखा नहीं जाता,
आज तुमने कुछ यूँ नज़रें मिलाईं,
कि तेरा देखना भी देखा नहीं जाता।
चलो दुनिया को आपस में बाँट लेते हैं,
समंदर तुम्हारा, लहरें हमारी।
सूरज तुम्हारा, रोशनी हमारी।
आसमान तुम्हारा, सितारे हमारे।
चाँद तुम्हारा, चाँदनी हमारी।
नहीं, नहीं…
चलो कुछ इस तरह करते हैं,
सब कुछ तुम्हारा,
और तुम हमारे।
सिर्फ हमारे, बस हमारे।
इसी कर्ज़ को अदा करने के लिए हम सारी रात नहीं सोते,
क्या पता इस दुनिया में कोई हमारे लिए भी जाग रहा हो।
मैं अपनी मोहब्बत में बच्चों की तरह हूँ,
जो मेरा है वो सिर्फ मेरा है,
उसे किसी और का होने नहीं देता।
तुम मुझे कभी दिल से, कभी आँखों से पुकारो,
ये होठों की रस्में तो सिर्फ ज़माने के लिए होती हैं।
दुआओं की भीड़ में एक दुआ हमारी भी है,
जिसमें माँगी है हमने हर खुशी तुम्हारी।
जब भी तुम दिल से मुस्कुराओ,
समझ लेना दुआ कबूल हुई हमारी।
जी लेते हैं हम, अगर कोई हमें बुरा कह दे,
उसे दुआ देकर अपने होंठ सी लेते हैं।
दर्द चाहे जैसा भी हो,
हम उसे चुपचाप पी लेते हैं।
तुम्हें भूल जाएँ, ऐसी नज़र कहाँ से लाएँ,
किसी और को चाह लें, ऐसा जिगर कहाँ से लाएँ।
तुम्हारे बिना रह नहीं सकते,
और दर्द सह लें, ऐसा सब्र कहाँ से लाएँ।
छोड़ दिया हमें अकेला,
किसी और की बाँहों में सिमटने के लिए।
फिर भी अगर प्यास न बुझे,
तो मेरे आँसुओं के तालाब में डूबकर देख लेना।
तड़पते वही हैं जिन्हें एहसास होता है,
दूर रहकर भी दुआ करते हैं कि वो पास हो।
ये जुदाई के पल खुद रोते हैं तुम्हारी याद में,
काश इस दर्द का भी कोई इंसाफ हो।
तेरे सुनहरे चेहरे की खूबसूरती ने,
मेरे कोमल दिल पर दस्तक दी।
सबको ठुकराकर मैंने तुम्हें चुना है,
बस एक गुज़ारिश है, मुझे ठुकराना मत।
दोस्ती और प्यार के इस दीपक को,
कभी बुझने मत देना।
साँसों की माला में पिरोकर
रखे हैं तेरी चाहतों के मोती,
अब तो तमन्ना यही है कि,
बिखरूँ तो सिर्फ तेरे आगोश में।
प्यार भरी रोमांटिक शायरी
सूखे पत्तों से भी प्यार कर लेंगे,
हम तो तुम पर ऐतबार कर लेंगे।
बस इतना कह दो कि तुम हमारे हो सनम,
हम उम्र भर इंतज़ार कर लेंगे।
तू लफ़्ज़ों की तरह मुझसे किताबों में मिला कर,
अगर दुनिया का डर है तो ख़्वाबों में मिला कर।
फूल का खुशबू से रिश्ता बहुत ज़रूरी है,
तू महक बनकर मुझसे गुलाबों में मिला कर।
जिसे छूकर मैं महसूस कर सकूँ,
तू मस्ती बनकर मेरी रूह में मिला कर।
मैं भी इंसान हूँ, मुझे भी बहकने का डर है,
इसलिए पर्दों में रहकर ही मिला कर।
आप जो सो गए तो ख़्वाब हमारा आएगा,
एक प्यारी सी मुस्कान आपके चेहरे पर लाएगा।
दिल के दरवाज़े खुले रखकर सोना,
वरना हमारा ख़्वाब अंदर कैसे आएगा।
चलते-चलते राह में उनसे मुलाक़ात हुई,
वो कुछ शरमाई, फिर सहम सी गई।
दिल तो हमारा भी किया कि कह दें उनसे,
अपने दिल की बात।
पर इस दिल की इतनी हिम्मत ही न हुई।
तुम्हारी प्यारी सी नज़र अगर इधर नहीं होती,
नशे में डूबी ये फ़िज़ा इस कदर नहीं होती।
तुम्हारे आने तक हमें होश रहता है,
फिर उसके बाद हमें कोई खबर नहीं होती।
यादों की कीमत वो क्या जाने,
जो खुद यादों को मिटा दिया करते हैं।
यादों का मतलब तो उनसे पूछो,
जो यादों के सहारे जिया करते हैं।
जगाया उन्होंने ऐसा कि आज तक सो न सके,
रुलाया उन्होंने ऐसा कि सबके सामने रो न सके।
न जाने क्या बात थी उनमें,
जब से उन्हें अपना माना,
फिर किसी और के हो न सके।
तेरी चुप्पी का सबब हम जानते हैं,
लरज़ते होंठों की शिकायत हम जानते हैं।
मेरी हिचकी भी दे रही है गवाही मोहब्बत की,
तेरी पलकों की हर हरकत हम जानते हैं।
कई चेहरे लेकर लोग यहाँ जिया करते हैं,
हम तो बस एक ही चेहरे से प्यार करते हैं।
ना छुपाया करो तुम इस चेहरे को,
क्योंकि हम इसे देखकर ही जिया करते हैं।
फूल खिलते हैं, बहारों का समाँ होता है,
ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवान होता है।
दिल की बातों को होठों से नहीं कहते,
ये फ़साना तो निगाहों से बयान होता है।
किसी को फूलों में मत बसाओ,
फूलों में तो सिर्फ मौसम बसते हैं।
अगर बसाना ही है तो दिल में बसाओ,
क्योंकि दिल में सिर्फ अपने बसते हैं।
मैं देखूँ तो सही ये दुनिया तुझे कैसे सताती है,
कोई दिन के लिए तुम अपनी निगहबानी मुझे दे दो।
इलाज अपना कराते फिर रहे हो जाने किस-किस से,
मोहब्बत करके देखो ना,
मोहब्बत क्यों नहीं करते।
मेरी हर नज़र में बसी है तू,
मेरी हर कलम पर लिखी है तू।
तुझे सोच लूँ तो ग़ज़ल बन जाए,
न लिख सकूँ तो वो ख़याल है तू।
उसकी हर एक शिकायत देती है मोहब्बत की गवाही,
अजनबी से भला कौन हर बात पर तकरार करता है।
मोहब्बत की दिलकश शायरी
फूल खिलते हैं, बहारों का समां होता है,
ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवान होता है,
दिल की बातों को होठों से नहीं कहते,
ये फ़साना तो निगाहों से बयां होता है।
न जाने कब वो हसीन रात होगी,
जब उनकी निगाहें हमारी निगाहों के साथ होंगी।
बैठे हैं हम उस रात के इंतज़ार में,
जब उनके होठों की लाली हमारे होठों के साथ होगी।
हर शख्स से उल्फत का
इकरार नहीं होता।
हर चेहरे से दिल को कभी
प्यार नहीं होता।
जो रूह को छू जाए,
जो दिल में उतर जाए।
उस इश्क़ का लफ़्ज़ों में
इज़हार नहीं होता।
दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैं,
कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं।
तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है मेरा।
मेरी मोहब्बत तुझसे सिर्फ़ लफ़्ज़ों की नहीं है,
तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा।
ये हवा आपकी हँसी की खबर देती है,
मेरे दिल को खुशी से भर देती है।
खुदा सलामत रखे आपकी हँसी को,
क्योंकि आपकी खुशी हमें ज़िंदगी देती है।
तुझे बाहों में भरने को दिल चाहता है,
तुझे टूटकर चाहने को दिल चाहता है।
काश दूर हो जाएँ ये फ़ासले हमारे,
कि तुझे जी भरकर देखने को दिल चाहता है।
इश्क़ तुझसे करती हूँ
मैं ज़िंदगी से ज़्यादा।
मैं डरती नहीं मौत से,
तेरी जुदाई से ज़्यादा।
चाहे तो आज़मा ले मुझे
किसी और से ज़्यादा।
मेरी ज़िंदगी में कुछ नहीं
तेरी मोहब्बत से ज़्यादा।
तुम फिर उसी अदा से अंगड़ाई लेकर हँस दो,
आ जाएगा पलटकर गुज़रा हुआ ज़माना।
तुझे चाहते हैं बेइंतहा, पर चाहना नहीं आता,
ये कैसी मोहब्बत है कि हमें कहना नहीं आता।
ज़िंदगी में आ जाओ हमारी ज़िंदगी बनकर,
कि तेरे बिन हमें ज़िंदा रहना नहीं आता।
हर पल तुझे बस दुआओं में माँगते हैं,
क्या करें कि तुम्हारे सिवा कुछ माँगना नहीं आता।
तराशा है उनको बड़ी फुर्सत से,
ज़ुल्फ़ें जो उनकी बादलों की याद दिला दें।
नज़र भर देख लें जो वो किसी को,
नेकदिल इंसान की भी नीयत बदल जाए।
मोहब्बत क्यों होती है?
ये रात इतनी तन्हा क्यों होती है?
किस्मत से अपनी सबको शिकायत क्यों होती है?
अजीब खेल खेलती है ये किस्मत,
जिसे हम पा नहीं सकते,
उसी से मोहब्बत क्यों होती है?
अदा से देख लो जाता रहे गिला दिल का,
बस एक निगाह पर ठहरा है फ़ैसला दिल का।
आज आसमान के तारों ने मुझसे पूछ लिया,
क्या तुम्हें अब भी इंतज़ार है उसके लौट आने का।
मैंने मुस्कुराकर कहा,
तुम लौट आने की बात करते हो,
मुझे तो अब भी यक़ीन नहीं उसके जाने का।
Heart Touching Romantic Shayari
उदास हूँ पर तुझसे नाराज़ नहीं,
तेरे दिल में हूँ पर तेरे पास नहीं।
वैसे तो सब कुछ है मेरे पास,
पर तेरे जैसा कोई ख़ास नहीं।
ऐ बारिश ज़रा थम के बरस,
जब मेरा यार आ जाए तो जम के बरस।
पहले न बरस कि वो आ न सके,
फिर इतना बरस कि वो जा न सके।
एक उम्र के बाद उसको देखा,
आँखों में सवाल थे हज़ारों।
होठों पर मगर वही तबस्सुम,
चेहरे पर लिखी हुई उदासी।
आवाज़ में गूँजती जुदाई,
मैं जैसे शाख़ से टूटा हुआ रास्ता था।
वो पोंछ रहा था आँसू मेरे,
लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।
सिर्फ दो ही वक़्त पर उसका साथ चाहिए,
एक तो अभी और एक हमेशा के लिए।
क्यों इश्क़ को दुनिया में बनाया है खुदाया,
हँसती मोहब्बत ने रुलाया है खुदाया।
एक पल को चैन मिलता नहीं प्यार में कभी,
ये कैसी बेबसी है मेरे खुदाया।
क्यों आज रो रहे हैं तेरे प्यार में सनम,
तू भेज दे मेरे पास उसको खुदाया।
क्या प्यार में मिलते हैं सभी को यूँ ही ग़म,
ये कैसा रोग है जो लगाया है खुदाया।
आँखों में जब नहीं था कोई चेहरा बसा हुआ,
कितने अच्छे थे वो दिन मेरे खुदाया।
हम चाहें भी लाख उसको भुलाना मगर,
इस दिल पर नहीं है ज़ोर मेरे खुदाया।
मरना भी चाहें हम तो निकलता नहीं है दम,
माशूक़ के बिना क्या जीना, खुदाया।
ना पिंपल वाली के लिए,
ना डिंपल वाली के लिए,
ये तस्वीर है सिर्फ अपनी सिंपल वाली के लिए।
मेरी आँखों में झाँकने से पहले,
ज़रा सोच लीजिए ऐ हुज़ूर।
जो हमने पलकें झुका लीं तो
क़यामत होगी।
और हमने नज़रें मिला लीं तो
मोहब्बत होगी।
गुनगुनी धूप हो शीत की,
तपती धूप में छाँव सी तुम हो।
आरती का दीप हो,
भक्ति के आशीर्वाद सी तुम हो।
खुशबू की तरह आसपास बिखर जाएँगे,
सुकून बनकर दिल में उतर जाएँगे।
महसूस करने की कोशिश कीजिए,
दूर होकर भी आपके पास नज़र आएँगे।
तेरी आँखों के जादू से
तू ख़ुद नहीं है वाकिफ़।
ये उसे भी जीना सिखा देती हैं,
जिसे मरने का शौक़ हो।
कभी अल्फ़ाज़ भूल जाऊँ, कभी ख़याल भूल जाऊँ,
तुझे इस कदर चाहूँ कि अपनी साँस भूल जाऊँ।
उठकर तेरे पास से जो मैं चल दूँ,
तो जाते हुए ख़ुद को तेरे पास भूल जाऊँ।
अपने दिल की ज़माने को बता देते हैं,
हर एक राज़ से पर्दा उठा देते हैं।
आप हमें चाहें न चाहें, गिला नहीं इसका,
जिसे चाह लें हम, उस पर जान लुटा देते हैं।
दो दिलों की मोहब्बत पर शायरी
अजब मौसम है, मेरे हर कदम पर फूल रखता है,
मोहब्बत में मोहब्बत का फ़रिश्ता साथ चलता है।
मैं जब सो जाऊँ, इन आँखों पर अपने होंठ रख देना,
यक़ीन आ जाएगा, पलकों तले भी दिल धड़कता है।
दूर जाकर भी हम दूर जा न सकेंगे,
कितना रोएँगे हम, बता न सकेंगे।
ग़म इसका नहीं कि आप मिल न सकेंगे,
दर्द इस बात का होगा कि हम आपको भुला न सकेंगे।
इश्क़-मोहब्बत तो सब करते हैं,
ग़म-ए-जुदाई से सब डरते हैं।
हम तो न इश्क़ करते हैं, न मोहब्बत,
हम तो बस आपकी एक मुस्कुराहट पाने के लिए तरसते हैं।
एक आस, एक एहसास,
मेरी सोच और बस तुम।
एक सवाल, एक मजाल,
तुम्हारा ख़याल और बस तुम।
क्यों ख़ुद को बेकरार किए जा रही हूँ मैं,
किस बेवफ़ा को प्यार किए जा रही हूँ मैं।
आया कभी न, और जो न आएगा फिर कभी,
क्यों उसका इंतज़ार किए जा रही हूँ मैं।
जो किसी वफ़ा के नाम से भी आशना नहीं,
उस पर ही जान निसार किए जा रही हूँ मैं।
पूरा न होगा वादा-ए-वफ़ा कभी मगर,
जानते हुए भी ऐतबार किए जा रही हूँ मैं।
आँखों को अश्कबार किए जा रही हूँ मैं,
उसको मैं भूल जाऊँ, ये मुमकिन नहीं मगर।
कोशिश ये बार-बार किए जा रही हूँ मैं,
दिल तुझको बार-बार होशियार किए जा रही हूँ मैं।
रुसवा हुई हूँ आज जिसके प्यार में मैं,
उसको भी शर्मसार किए जा रही हूँ मैं।
कौन हो तुम?
जो मेरे दिलो-दिमाग़ पर
इस तरह छा गए हो।
कौन हो तुम,
जो इस तरह चुपके से
मेरी ज़िंदगी में आ गए हो।
कभी दूर लगते हो, बहुत दूर,
कभी पास, एकदम पास।
पल में होता हूँ खुश,
पल में उदास।
हरी घास और हरी हो गई है,
और नीला आसमान और भी
नीला हो गया है।
फिर भी कुछ है
जो खो गया है।
कौन हो तुम,
जो मेरी नींद उड़ाते हो।
तुम जो मेरा चैन चुराते हो।
तुम जो मेरी धड़कनों में समा गए हो।
तुम जो इस तरह चुपके से
मेरी ज़िंदगी में आ गए हो।
कौन हो तुम?
कौन हो तुम?
सिर्फ इशारों में होती मोहब्बत अगर,
इन अल्फ़ाज़ों को खूबसूरती कौन देता।
बस पत्थर बनकर रह जाता ताजमहल,
अगर इश्क़ इसे अपनी पहचान न देता।
कुछ लोग टूटकर चाहते हैं,
कुछ लोग चाहकर टूट जाते हैं।
हमें तुमसे मोहब्बत है कितनी,
आओ आज तुम्हें ये बताते हैं।
सुना है प्यार में मुश्किल नहीं कुछ भी,
चलो समंदर में आग लगाकर आज़माते हैं।
रोमांटिक 2 लाइन शायरी
सोचते हैं जान अपनी उसे मुफ़्त ही दे दें,
इतने मासूम खरीदार से क्या लेना-देना।
प्रेम परिचय को पहचान बना देता है,
प्रेम रेगिस्तान को गुलिस्तान बना देता है।
मैं अपनी आपबीती कहता हूँ, गैरों की नहीं,
प्रेम इंसान को भगवान बना देता है।
आपकी आँखें ऊँची हुईं तो दुआ बन गईं,
नीची हुईं तो हया बन गईं।
जो झुककर उठीं तो ख़ता बन गईं,
और उठकर झुकीं तो अदा बन गईं।
इल्तिजा है बस तुझे पाने की,
और कोई हसरत नहीं है तेरे दीवाने की।
शिकवा मुझे तुझसे नहीं, खुदा से है,
क्या ज़रूरत थी तुझे इतना खूबसूरत बनाने की।
जो पल-पल जले वो रोशनी,
जो पल-पल महके वो खुशबू।
जो पल-पल धड़के वो दिल,
जो पल-पल याद आए वो आप।
कैसे भूलूँ उन ज़ालिम आँखों को मैं,
कर दी है ज़िंदगी मेरी बेज़ार।
जो प्यार के बदले दे गई हैं बस इंतज़ार।
जानते हो मोहब्बत किसे कहते हैं?
किसी को सोचना, सोचकर मुस्कुराना,
फिर आँसू बहाकर सो जाना।
उसे मोहब्बत कहते हैं।
जो कभी हो तेरे दिल में सवाल,
कि कितनी है मुझे ज़रूरत तेरी।
तो ज़रा अपनी साँस रोककर,
साँसों की तलब महसूस कर लेना।
इश्क़ ने हमें बेनाम कर दिया,
हर खुशी से हमें अनजान कर दिया।
हमने तो कभी नहीं चाहा कि हमें भी मोहब्बत हो,
लेकिन आपकी एक नज़र ने हमें नीलाम कर दिया।
मोहब्बत की कहूँ देवी या तुमको बंदगी कह दूँ,
बुरा मानो न गर हमदम, तो तुमको ज़िंदगी कह दूँ।
वो मोहब्बतें जो तुम्हारे दिल में हैं,
उसे ज़ुबां पर लाओ और बयां कर दो।
आज बस तुम कहो और कहते ही जाओ,
हम बस सुनें, ऐसे बे-ज़ुबान कर दो।
एक शम्मा अँधेरे में जलाए रखना,
सुबह होने को है माहौल बनाए रखना।
कौन जाने वो किस गली से गुज़रे,
हर गली को फूलों से सजाए रखना।
हर कोई जो कह सके, ये वो एहसास नहीं,
प्यार करते हैं आपसे, इसका और कोई नाम नहीं।
मुमकिन है बातें हमारी अलग हों ज़माने से,
ख़याल आपका है उनमें, इस बात से हमें इंकार नहीं।
दिल को छू लेने वाली मोहब्बत शायरी
इश्क़ कोई चीज़ नहीं दिल लगाने की,
इश्क़ तो कला है दिल से निभाने की।
इश्क़ का सौदा कभी किया नहीं जाता,
ये वो जाम है जो पिया नहीं जाता।
क्या समझाऊँ मैं उस बेदर्द को,
इश्क़ हो जाता है, किया नहीं जाता।
अपने दिल में तुम्हारे प्यार की दास्तान लिखी है,
न थोड़ी, न बहुत, तमाम लिखी है।
कभी हमारे लिए भी दुआ कर लिया करो,
क्योंकि हमने अपनी हर एक साँस तुम्हारे नाम लिखी है।
प्यार का रंग होली से भी गहरा होता है,
दो प्यार करने वालों का जोड़ा सबसे न्यारा होता है।
जो प्यार का धागा एक बार टूट जाए,
तो उसका दोबारा जुड़ना नामुमकिन होता है।
ना हम ख़फ़ा हैं तुमसे मेरी जान,
ना कोई फ़रियाद करते हैं।
हम संदेश भेजें या न भेजें,
ये जान लो, हम तुम्हें हर पल याद करते हैं।
छोटी सी दोस्ती,
अनजानी मुलाक़ातें।
पल भर में ख़त्म होते दिन,
ख़यालों में डूबी लंबी रातें।
यहीं से शुरू होता है प्यार, है ना?
अनजान है, अनजान ही रहने दो,
किसी की यादों में पल-पल यूँ ही मरने दो।
क्यों बदनाम करते हो हमारा नाम लेकर,
अब तो इस नाम को बेनाम ही रहने दो।
जिसकी याद में सारे जहाँ को भूल गए,
सुना है आजकल वो हमारा नाम तक भूल गए।
कसम खाई थी जिसने साथ निभाने की यारों,
आज वो हमारी लाश पर आना भूल गए।
लिखने से पहले सलाम करते हैं,
दर्द-ए-दिल से पैगाम करते हैं।
ये मत समझना कि हम भूल गए हैं तुम्हें,
याद तो तुम्हें हम सुबह-शाम करते हैं।
प्यार में मिलना ज़रूरी नहीं,
प्यार में इज़हार भी ज़रूरी नहीं।
ज़रूरी सिर्फ एहसास है जो ज़िंदगी सँवार दे,
उन्हें पाना या न पाना ज़रूरी नहीं।
ज़रा नज़रों से देख लिया होता,
अगर तमन्ना थी डराने की।
हम यूँ ही बेहोश हो जाते थे,
क्या ज़रूरत थी मुस्कुराने की।
आपसे रोज़ मिलने को दिल चाहता है,
कुछ सुनने-सुनाने को दिल चाहता है।
था आपके मनाने का अंदाज़ ऐसा,
कि फिर रूठ जाने को दिल चाहता है।
गिले-शिकवे न दिल से
लगा लेना।
कभी मान जाना तो
कभी मना लेना।
कल का क्या पता, हम हों न हों,
जब मौका मिले थोड़ा
हँस लेना और हँसा देना।
निष्कर्ष
प्यार, इश्क़ और मोहब्बत ऐसे एहसास हैं जो इंसान की ज़िंदगी को खूबसूरत बना देते हैं। कई बार दिल की बातों को सीधे शब्दों में कहना मुश्किल हो जाता है, और ऐसे में शायरी हमारे जज़्बातों की सबसे प्यारी आवाज़ बन जाती है। यही वजह है कि Romantic Shayari in Hindi आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है और हर प्रेमी अपने एहसासों को शायरी के माध्यम से व्यक्त करना पसंद करता है।
उम्मीद है कि इस संग्रह में शामिल 200+ Romantic Shayari in Hindi आपको पसंद आई होंगी और आपको अपने दिल की भावनाओं को खूबसूरती से बयां करने का मौका देंगी। चाहे आप अपने किसी खास को अपनी मोहब्बत का एहसास दिलाना चाहते हों या सिर्फ प्यार भरे अल्फ़ाज़ पढ़कर मुस्कुराना चाहते हों, ये शायरियाँ हर मौके के लिए उपयुक्त हैं।
अगर आपको यह प्यार, इश्क़ और मोहब्बत की दिलकश शायरी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों, पार्टनर और प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें। साथ ही अपनी पसंदीदा शायरी हमें कमेंट में बताना न भूलें, क्योंकि प्यार भरे शब्द तभी और भी खूबसूरत लगते हैं जब उन्हें दूसरों के साथ बाँटा जाए।








Neeraj Kumar
Verified content creator on this website.
100+ Heart Touching Love Shayari in Hindi for Girlfriend & Boyfriend | खूबसूरत रोमांटिक शायरी
Heart Touching Love Shayari in Hindi : अगर आप Romantic Love Shayari in Hindi, Heart Touching Love Shayari,…
Read More150+ Romantic Love Shayari in Hindi | रोमांटिक लव शायरी हिंदी में
अगर आप Romantic Love Shayari in Hindi पढ़ना पसंद करते हैं और अपने दिल की भावनाओं को खूबसूरत…
Read MoreNew 250+ Khubsurti Ki Tareef Shayari in Hindi | खूबसूरती की तारीफ शायरी
Khubsurti Ki Tareef Shayari in Hindi : अगर आप खूबसूरती की तारीफ शायरी खोज रहे हैं, तो यह…
Read More100+ Beautiful Romantic Shayari in English,Hindi & Urdu | दिल को छू लेने वाली लव शायरी
Romantic Shayari in English प्यार की उन खूबसूरत भावनाओं को शब्दों में बयां करती है, जिन्हें अक्सर कहना…
Read More