Heart Touching Love Shayari in Hindi : अगर आप Romantic Love Shayari in Hindi, Heart Touching Love Shayari, और दिल की गहराइयों को छू लेने वाली शायरी ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता, लेकिन जब वही एहसास शायरी का रूप ले लेता है, तो सीधे दिल तक पहुंच जाता है। इस पोस्ट में आपको सच्चे प्यार, इश्क, रोमांस और भावनाओं से जुड़ी बेहतरीन Love Shayari in Hindi पढ़ने को मिलेगी, जिन्हें आप अपने पार्टनर, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या किसी खास इंसान के साथ शेयर कर सकते हैं।
आज के समय में लोग अपनी फीलिंग्स को सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप स्टेटस और इंस्टाग्राम कैप्शन के जरिए जाहिर करना पसंद करते हैं। ऐसे में एक प्यारी और दिल छू लेने वाली Romantic Shayari Hindi Mein आपके रिश्ते को और भी खास बना सकती है। यहां दी गई शायरियां सिर्फ शब्द नहीं बल्कि दिल की आवाज हैं, जिनमें मोहब्बत, इंतजार, तड़प, खुशी और सच्चे प्यार का एहसास छुपा हुआ है। चाहे आप अपने प्यार का इजहार करना चाहते हों या किसी को अपनी याद दिलाना चाहते हों, ये True Love Shayari आपके हर एहसास को खूबसूरती से बयां करेंगी।
इस खास कलेक्शन में आपको Sad Love Shayari, 2 Line Love Shayari, Romantic Shayari for Girlfriend & Boyfriend, और बेहद खूबसूरत Heart Touching Shayari in Hindi का शानदार संग्रह मिलेगा। हर शायरी को आसान और दिल से जुड़े शब्दों में लिखा गया है ताकि हर कोई अपने जज़्बातों को महसूस कर सके। अगर आप इंटरनेट पर सबसे बेहतरीन Love Shayari Collection 2026 की तलाश कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इन शायरियों को पढ़िए, अपने दिल के करीब महसूस कीजिए और अपने चाहने वालों के साथ जरूर शेयर कीजिए।
Heart Touching Love Shayari in Hindi
उनके बिना पल बिताना मुश्किल हुआ,
चाहा बहुत पर उन्हें बताना मुश्किल हुआ।
हो गए वो इस कदर अपने,
कि उनकी गलती पर रूठ जाना भी मुश्किल हुआ।
सुन पगली, तेरा दिल भी धड़केगा,
तेरी आँख भी फड़केगी।
अपनी ऐसी आदत डालूंगा,
कि हर पल मुझसे मिलने के लिए तड़पेगी।
ना जाने दिल क्यों खिंचा जाता है उसकी तरफ,
क्या उसने भी मुझे पाने की दुआ मांगी है।
ज़माने में ऐसे भी नादान होते हैं,
अपनी कश्ती ले जाते हैं जहां तूफान होते हैं।
क्यों बसाते हो उनको दिल में,
जो दिल की बस्ती में चंद दिनों के मेहमान होते हैं।
मेरी आँखों में झाँकने से पहले
ज़रा सोच लीजिए ऐ हुजूर,
जो हमने पलकें झुका लीं तो
कयामत होगी।
और हमने नजरें मिला लीं तो
मुहब्बत होगी।
अगर एहसास है तो कर लो मोहब्बत को महसूस,
ये वो जज़्बा है जो लफ्जों में समझाया नहीं जाता।
तड़प के देखो किसी की चाहत में, तो पता चलेगा
कि इंतजार क्या होता है।
यूँ ही मिल जाए कोई बिना चाहे,
तो कैसे पता चलेगा कि प्यार क्या होता है।
मोहब्बत लफ्जों की मोहताज नहीं होती।
जब तन्हाई में आपकी याद आती है,
होंठों पे एक ही फरियाद आती है।
खुदा आपको हर खुशी दे,
क्योंकि आज भी हमारी हर खुशी आपके बाद आती है।
तुझपे मेरी है दावेदारियां,
तुझसे है दिल की साझेदारियां।
तेरे बिन सांसें लूं तो जी ना सकूं,
अब तू ही बता क्या मैं करूं।
तू ही मेरी जरूरत है,
कभी साथ छोड़कर मत जाना।
माना आज उन्हें हमारा कोई ख्याल नहीं,
जवाब देने को हम राजी हैं, पर कोई सवाल नहीं।
पूछो उनके दिल से क्या हम उनके यार नहीं,
क्या हमसे मिलने को वो बेकरार नहीं।
True Love Shayari Hindi Mein
मैं तो तेरे ढंग में ढल गया हूँ,
बस तेरा हो गया हूँ।
मेरा मुझमें कुछ नहीं,
सब तेरा, सब तेरा।
ज़िंदगी लहर थी, आप साहिल हुए,
ना जाने कैसे हम आपके काबिल हुए।
ना भुला पाएंगे हम उस हसीं पल को,
जब आप हमारी जिंदगी में शामिल हुए।
अरे आप क्यों नहीं समझते हो सनम,
दिल का दर्द दबता नहीं है दबाने से।
आपको मोहब्बत का इजहार करना ही पड़ेगा,
क्योंकि मोहब्बत छुपती नहीं है छुपाने से।
हर इनायत हर खुशी आपकी हो,
महक उठे वो महफिल जिसमें हंसी आपकी हो।
कोई भी लम्हा आप उदास ना हों,
खुदा करे जन्नत जैसी जिंदगी आपकी हो।
इस दिल का कहा मानो, एक काम कर दो,
एक बेनाम सी मोहब्बत मेरे नाम कर दो।
मेरी जात पर फकत इतना एहसान कर do,
किसी दिन सुबह को मिलो और शाम कर दो।
ऐसा नहीं कि हमको मोहब्बत नहीं मिली,
तुम्हें चाहते थे पर तेरी उल्फत नहीं मिली।
मिलने को जिंदगी में तो कई हमसफर मिले,
पर उनकी तबीयत से तबीयत नहीं मिली।
चेहरों में दूसरों के तुझे ढूंढते रहे,
सूरत नहीं मिली कहीं सीरत नहीं मिली।
बहुत देर से आया तू मेरे पास,
अल्फाज ढूंढने की भी मोहलत नहीं मिली।
तुझको गिला है कि तवज्जो ना दी तुझे,
लेकिन हमको तो खुद अपनी मोहब्बत नहीं मिली।
हमको तो तेरी हर आदत अच्छी लगी,
अफसोस कि तुझसे मेरी आदत नहीं मिली।
कातिल तेरी अदाओं ने लूटा है,
मुझे तेरी जफाओं ने लूटा है।
शौक नहीं था मुझे मर मिटने का,
साकी नशीली निगाहों ने लूटा है।
बिखरी है खुशबू तेरी सांसों की,
मुझको तो इन हवाओं ने लूटा है।
चैन से भला कैसे सो सकता हूँ,
रातों को तेरे ख्वाबों ने लूटा है।
बहुत खूब है तेरे हुस्न की अदा,
चांदनी को तूने चांद से लूटा है।
तेरी लहराती जुल्फें ना जाने क्या कहती हैं,
तेरी झुकी नजरों को देखकर लोग क्या कहते हैं।
हमने सुनी है आपकी तारीफ अपने कानों से,
लोग तो आपको ताजमहल कहते हैं।
हम समझदार भी इतने हैं कि उनका झूठ पकड़ लेते हैं,
पर उनके दीवाने भी इतने हैं कि फिर भी सच मान लेते हैं।
सुन पगले, स्टाइल तो मैं सिर्फ शौक के लिए करती हूँ,
वरना जमाने के लिए तो मेरी नशीली आँखों के इशारे ही काफी हैं।
मिलना है तुझसे बिछड़ने से पहले,
पाना है तुझे खोने से पहले,
और जीना है तेरे साथ मरने से पहले।
Sad Love Shayari in Hindi
वादा है जब भी मिलोगे,
हर बार तुम्हें इश्क होगा।
मुहब्बत पूरी शिद्दत से होगी,
और प्यार बेपनाह होगा।
मुहब्बत को जग लोग खुदा मानते हैं,
प्यार करने वालों को क्यों बुरा मानते हैं।
जब जमाना ही पत्थर दिल है,
फिर पत्थर से लोग क्यों दुआ मांगते हैं।
जान दे दूंगा, उसे बरबाद कर दूंगा,
जो हम दोनों के बीच में आया,
उसे राख कर दूंगा।
लफ्जों में क्या तारीफ करूं आपकी,
आप लफ्जों में कैसे समा पाओगे।
जब लोग हमारे बारे में पूछेंगे,
मेरी आँखों में जान-ए-मन सिर्फ तुम नजर आओगे।
मोहब्बत होकर भी हम तुमसे छुपाते फिरते हैं,
तुम्हें अनदेखा कर फिर छुप-छुप कर देखा करते हैं।
तू चांद और मैं सितारा होता,
आसमान में एक आशियाना हमारा होता।
लोग तुम्हें दूर से देखते,
नजदीक से देखने का हक बस हमारा होता।
मेरे सपनों के घर में मेरी सिर्फ तू ही एक दिलरुबा है,
भले ही हजारों दोस्ती के प्रस्ताव आ जाएं,
लेकिन इस दिल को सिर्फ तू ही मंजूर है।
पास आपके दुनिया का हर सितारा हो,
दूर आपसे गम का हर किनारा हो।
जब भी आप पलकें खोलें,
सामने वही हो जो आपको दुनिया में सबसे प्यारा हो।
तुझे ओढ़ूं या तेरा लिबास हो जाऊं,
तेरी रगों में ढलकर एक एहसास हो जाऊं।
प्यार जो मिले मुझे तेरे दिल से,
तू समंदर बने और मैं प्यास बन जाऊं।
तेरे वजूद से ही है मेरे चेहरे पर
ये खुशी की झलक,
तेरा चेहरा ना देखूं तो उदास हो जाऊं।
बस इतनी सी ख्वाहिश है तेरी जिंदगी में शामिल होऊं,
फिर भले किस्सा बनूं या अफसाना हो जाऊं।
तेरे होंठ, तेरे हाथ मेरे एक-एक नक्श को छू लें,
तू मुझे भूल ना पाए,
तेरा वो एहसास हो जाऊं।
Cute Love Shayari Hindi
कितना खूबसूरत बनाया है खुदा ने तुझे,
ये सोच कर मैं हैरान हूं।
क्या दिमाग लगाया होगा तुझे बनाने में,
पर जब बनाया होगा,
तो बड़ी फुर्सत से बनाया होगा तुझे खुदा ने।
मोहब्बत लफ्जों की मोहताज नहीं होती।
जब तन्हाई में आपकी याद आती है,
होंठों पे एक ही फरियाद आती है।
खुदा आपको हर खुशी दे,
क्योंकि आज भी हमारी हर खुशी आपके बाद आती है।
मुश्किल भी तुम हो, हल भी तुम हो,
होती है जो सीने में,
वो हलचल भी तुम हो।
अच्छा लगता है तुम्हारे लफ्जों में खुद को ढूंढना,
इतराती हूं, मुस्कुराती हूं
और तुममें ढल सी जाती हूं।
फिदा हूं उसकी चाल पर,
चाहे तमाचे लगे गाल पर।
बोल देता हूं सारे जहां से,
नजर नहीं डालना मेरी जान पर।
अब समझ में आया लोग चांद को खूबसूरत क्यों कहते हैं,
शायद मेरी तरह वो भी उसमें तेरी ही झलक को देखते हैं।
अहल-ए-हवस तो ख़ैर हवस में हुए ज़लील,
वो भी हुए ख़राब, मोहब्बत जिन्होंने की।
अब तो मिल जाओ हमें तुम कि तुम्हारी ख़ातिर,
इतनी दूर आ गए दुनिया से किनारा करते।
जब सामने होते हो तुम,
ना जाने क्यों होश खो बैठते हैं हम।
मिलती है नजर जब-जब तुमसे,
सब कुछ भूल जाते हैं हम।
होती हो तुम इतने करीब,
फिर भी दिल की बात कहने से रुक जाते हैं हम।
कर मेरी मोहब्बत का ऐतबार समंदर,
मैं वो कश्ती हूँ जिसे कोई डुबा नहीं सकता।
Deep Love Quotes and Shayari
जिंदगी की राहों में मुस्कराते रहो हमेशा,
क्योंकि उदास दिलों को हमदर्द तो मिलते हैं,
हमसफ़र नहीं।
फ़िज़ा में महकती शाम हो तुम,
प्यार में झलकता जाम हो तुम।
सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी,
इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम।
तुम दिल से हमें यूँ पुकारा ना करो,
यूँ तुम हमें इशारा ना करो।
दूर हैं तुमसे ये मजबूरी है हमारी,
तुम तन्हाइयों में यूँ तड़पाया ना करो।
दिन, महीने, सालों का हिसाब नहीं आता मुझे,
हमेशा से हमेशा तक साथ तुम्हारा चाहिए।
अपने हमराह जो आते हो इधर से पहले,
दश्त पड़ता है मियाँ इश्क़ में घर से पहले।
प्यार की आँच से तो पत्थर भी पिघल जाता है,
सच्चे दिल से साथ दे तो नसीब भी बदल जाता है।
प्यार की राहों पर मिल जाए सच्चा हमसफर,
तो कितना भी गिरा हुआ इंसान भी संभल जाता है।
कितना भी चाहो ना भूल पाओगे हमें,
जितनी दूर जाओगे नजदीक पाओगे हमें।
मिटा सकते हो तो मिटा दो यादें मेरी,
मगर क्या सांसों से जुदा कर पाओगे हमें।
हाल अपना तुम्हें बताना क्या,
चीर के दिल तुम्हें दिखाना क्या।
वही रोना है सदा का अब भी,
दास्तां फिर वही दोहराना क्या।
बेकरारी ही है जुदाई में,
ग़म की बातें तुम्हें सुनाना क्या।
मेरी चुप्पी में तेरी मोहब्बत है,
बेवजह होंठों को हिलाना क्या।
कुछ लफ्ज बिना कहे अल्फाज होते हैं,
कुछ लोग इस कदर खास होते हैं।
दूर हो वो चाहे नजरों से,
लेकिन फिर भी दिल के बहुत पास होते हैं।
Mohabbat Ka Izhar Shayari
दिल नहीं लगता आपको देखे बिना,
दिल नहीं लगता आपके बारे में सोचे बिना।
आंखें भर आती हैं यह सोच कर,
कि किस हाल में होंगे आप हमारे बिना।
चल तुझे दिखाऊं अपने शहर की वीरान गलियां,
शायद कि तुझे एहसास हो मेरी तन्हाइयों का।
कहते हैं कि इश्क में नींद उड़ जाती है,
तो कोई हमसे भी इश्क करे।
कमबख्त मुझे नींद बहुत आती है।
मोहब्बत जब कभी भी होगी, याद रखना,
तुमसे ही होगी और बार-बार होगी।
सुनो,
मैंने तुमसे मोहब्बत की है,
अब ये गुनाह है तो है।
तुझ बिन जीने की आदत नहीं मुझे,
अब ये खता है तो है।
तुम ना मिले तो शायद मैं जी ना सकूं,
अब ये बेवकूफी है तो है।
मैं जानता हूं कि तुम्हें नफरत है मुझसे,
पर मुझे तुझसे मोहब्बत है तो है।
शान से प्यार का इजहार करेंगे,
तेरी मोहब्बत पे जान भी निसार करेंगे।
देख के जलेगी दुनिया सारी,
इस कदर तुझपे ऐतबार करेंगे।
देंगे सलामी सब हमको,
जब प्यार को हम बयां करेंगे।
दौलत और शोहरत का क्या है काम,
तेरी खुशी में खुद को निछावर करेंगे।
हर घड़ी हो बस तेरा दीदार,
वक्त से हम यही इल्तिजा करेंगे।
साये की तरह तुझसे लिपटे रहेंगे,
दुनिया की बुरी नजर से तुझे बचाया करेंगे।
बॉयफ्रेंड नहीं है तो क्या हुआ,
एक नजर में सबको घायल कर दूं,
ऐसी अदा तो है।
इतिहास में पहली बार इंग्लिश में शायरी,
द जनाजा ऑफ आशिक इज निकला फ्रॉम द गली ऑफ महबूबा विथ वेरी जोर-शोर।
द महबूबा झांकी फ्रॉम द डोर एंड बोली,
मर गया हरामखोर।
कोई वादा ना कर, कोई इरादा ना कर,
ख्वाहिशों में खुद को आधा ना कर।
ये देगी उतना ही जितना लिख दिया खुदा ने,
इस तकदीर से उम्मीद ज्यादा ना कर।
दिल होना चाहिए, जिगर होना चाहिए,
आशिकी के लिए हुनर होना चाहिए।
नजर से नजर मिलने पर इश्क नहीं होता,
नजर के उस पार भी एक असर होना चाहिए।
Instagram Love Shayari Caption
आपको इस दिल में उतार लेने को जी चाहता है,
खूबसूरत से पलों में डूब जाने को जी चाहता है।
आपका साथ पाकर हम भूल गए सब मयखाने,
क्योंकि उन मयखानों में भी आपका ही चेहरा नजर आता है।
इजहार-ए-याद करूं,
या पूछूं हाल-ए-दिल उनका।
ऐ दिल कुछ तो बहाना बता,
उनसे गुफ्तगू करने का।
इश्क कैसे होता है, इश्क किसको कहते हैं,
तेरा मजबूर कर देना, मेरा मजबूर हो जाना।
किसी को दौलत का नशा,
तो किसी को सेल्फी का नशा,
पर मुझे तो जानू सिर्फ तुझे देखने का नशा।
ना तस्वीर है उसकी कि दीदार किया जाए,
ना पास है वो जो उसे प्यार किया जाए।
यह कैसा दर्द दिया है उस बेदर्द ने,
ना उससे कुछ कहा जाए,
ना उसके बिन रहा जाए।
ख्वाब बनकर तेरी आंखों में समाना है,
दवा बनकर तेरे हर दर्द को मिटाना है।
हासिल है मुझे जमाने भर की खुशियां,
मेरी हर खुशी को बस तुझ पर लुटाना है।
पलकों से रास्ते के कांटे हटा देंगे,
फूल तो क्या हम अपना दिल बिछा देंगे।
टूटने ना देंगे हम इस प्यार को कभी,
बदले में हम खुद को मिटा देंगे।
लव यू जान।
मेरे दिल में एक धड़कन तेरी है,
उस धड़कन की कसम तू जिंदगी मेरी है।
मेरी एक सांस में एक सांस तेरी है,
वो सांस जो रुक जाए तो मौत मेरी है।
मीठी-मीठी यादें पलकों पे सजा लेना,
एक साथ गुजरे पल को दिल में बसा लेना।
नजर ना आऊं हकीकत में अगर,
मुस्कुरा कर मुझे सपनों में बुला लेना।
ना जाने मुहब्बत में कितने अफसाने बन जाते हैं,
शमा जिसको भी जलाती है, वो परवाने बन जाते हैं।
कुछ हासिल करना ही इश्क की मंजिल नहीं होती,
किसी को खोकर भी कुछ लोग दीवाने बन जाते हैं।
कांच का तोहफा ना देना कभी,
रूठ कर लोग तोड़ दिया करते हैं।
जो बहुत अच्छे हो उनसे प्यार मत करना,
अक्सर अच्छे लोग ही दिल तोड़ दिया करते हैं।
जमाने से नहीं तो तन्हाई से डरता हूं,
प्यार से नहीं तो रुसवाई से डरता हूं।
मिलने की उमंग बहुत होती है दिल में,
लेकिन मिलने के बाद तेरी जुदाई से डरता हूं।
कयामत टूट पड़ती है,
जरा से होंठ हिलने पर।
जाने क्या हश्र होगा,
जब वो खुलकर मुस्कुराएंगे।
न जिद है न कोई गुरूर है हमें,
बस तुम्हें पाने का सुरूर है हमें।
इश्क गुनाह है तो गलती की हमने,
सजा जो भी हो मंजूर है हमें।
Hindi Shayari for WhatsApp Status
जब यार मेरा हो पास मेरे, मैं क्यों न हद से गुजर जाऊं,
जिस्म बना लूं उसे मैं अपना, या रूह मैं उसकी बन जाऊं।
लबों से छू लूं जिस्म तेरा, सांसों में सांस जगा जाऊं,
तू कहे अगर एक बार मुझे, मैं खुद ही तुझमें समा जाऊं।
मेरी हर खुशी हर बात तेरी है,
सांसों में छुपी ये हयात तेरी है।
दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिन,
धड़कनों की धड़कती हर आवाज तेरी है।
रिश्ता उनसे बनाओ जो निभाना जानते हों,
नफरत उनसे करो जो भुलाना जानते हों।
गुस्सा उनसे करो जो मनाना जानते हों,
और प्यार उनसे करो जो दिलो-जान लुटाना जानते हों।
कुछ लम्हे और तुम्हारा साथ चाहते हैं,
आंखों में थमी वो बरसात चाहते हैं।
जानते हैं बहुत चाहते हो तुम भी मगर,
तुम्हारी जुबां से एक बार इजहार चाहते हैं।
एक दिन हम आपसे इतने दूर हो जाएंगे,
कि आसमान के इन तारों में कहीं खो जाएंगे।
आज मेरी परवाह नहीं आपको,
पर देखना एक दिन हद से ज्यादा हम याद आएंगे।
मेरे दर्द को भी आह का हक है,
जैसे तेरे हुस्न को निगाह का हक है।
मुझे भी एक दिल दिया है खुदा ने,
मुझको भी एक गुनाह का हक है।
क्यों सताते हो हमें बेगानों की तरह,
कभी तो याद करो चाहने वालों की तरह।
हम में थी कोई कमी जो आपको याद ना आए,
आपमें थी कुछ बात जो हम आपको भुला ना पाए।
वो मौत भी बड़ी हसीन होगी
जो तेरी बाहों में आनी होगी।
वादा रहा तुझसे,
पहले हम मर जाएंगे,
क्योंकि तेरे लिए जन्नत भी सजानी होगी।
दिल में हर राज दबा कर रखते हैं,
होंठों पर मुस्कराहट सजा कर रखते हैं।
ये दुनिया सिर्फ खुशी में साथ देती है,
इसलिए हम अपने आंसुओं को छुपा कर रखते हैं।
मेरे लिए मेरी दुनिया हो तुम,
छू कर जो गुजरी वो हवा हो तुम।
मैंने जो मांगी वो दुआ हो तुम,
मेरे चेहरे की कशिश ho तुम।
मेरे सितारों की चमक हो तुम,
मेरी जिंदगी का करार हो तुम,
बस और कुछ नहीं, मेरा सारा जहां हो तुम।
जिस-जिस ने मुहब्बत में
अपने महबूब को खुदा कर दिया,
खुदा ने अपने वजूद को बचाने के लिए
उनको जुदा कर दिया।
भीड़ की आदत नहीं मुझे,
थोड़े में जीना सीख लिया है मैंने।
चंद दोस्त हैं, चंद दुआएं हैं,
बस इन खुशियों को गले लगा लिया मैंने।
मेरी दुनिया में आया एक मुसाफिर ऐसे,
कोई पहले की जान-पहचान हो जैसे।
मिले हम उनसे और वो हमसे कुछ इस तरह से,
कोई बरसों से बिछड़े हुए हों जैसे।
दिल में प्यार फिर इश्क उतरा कुछ ऐसे,
और कोई जिंदगी में गुंजाइश ना हो जैसे।
बता दो ऐ मुसाफिर जाना कहां है वैसे,
अकेले ये सफर तय करोगे तुम कैसे।
मिल गए हो तो अब रहना कुछ इस तरह से,
कि साए भी एक से हो जाएं जैसे।
दो मंजिलें बन जाएं अब एक ऐसे,
खुदा ने कोई दुआ कबूल कर दी हो जैसे।
यूँ पलकें बिछा कर तेरा इंतजार करते हैं,
ये वो गुनाह है जो हम बार-बार करते हैं।
जलकर हसरत की राह पर चिराग,
हम सुबह और शाम तेरे मिलने का इंतजार करते हैं।
आज बारिश में तुम्हारे संग नहाना है,
सपना ये मेरा कितना सुहाना है।
बारिश के कतरे जो तेरे होंठों पे गिरें,
उन कतरो को अपने होंठों से उठाना है।
Romantic Couple Shayari
मौसम की तरह लोग भी बदल जाते हैं,
दो पल हंसा के उम्र भर रुलाते हैं।
भुला देते हैं सब हमें बुरे सपने की तरह,
और खुद हमारे दिल में बस जाते हैं।
ऊपर से गुस्सा और दिल में प्यार करते हो,
नजरें चुराते हो और दिल बेकरार करते हो।
लाख छुपा लो दुनिया से,
मुझे पता है कि आप रोज मेरा इंतजार करते हो।
चलते-चलते राह में उनसे पहली मुलाकात हुई,
वो कुछ शरमाई फिर सहम सी गई।
दिल तो हमारा भी किया कि कह दें उनसे
अपने दिल की बात,
पर कमबख्त इस दिल की इतनी हिम्मत ही न हुई।
जी भर के देखूं तुझे अगर तुझको गवारा हो,
बेताब मेरी नजरें और प्यार तुम्हारा हो।
जान की फिक्र हो ना जमाने की परवाह,
एक तेरा प्यार हो जो सिर्फ हमारा हो।
तेरे शेर, तेरी दीवानगी का पता देते हैं,
कैसे कह दे कोई कि तुम उसे अच्छे नहीं लगते।
करता नहीं जो कद्र ऐसी पाक मोहब्बत की,
ऐसे दिल तोड़ने वाले मुझे अच्छे नहीं लगते।
जाती नहीं आंखों से सूरत आपकी,
जाती नहीं दिल से मोहब्बत आपकी।
महसूस ये होता है अब जीने के लिए,
पहले से ज्यादा जरूरत है आपकी।
खूबसूरत सा कोई पल एक किस्सा बन जाता है,
ना जाने कब कोई जिंदगी का हिस्सा बन जाता है।
जिंदगी में कुछ लोग ऐसे भी मिलते हैं,
जिनसे कभी ना टूटने वाला रिश्ता बन जाता है।
नजर जब तुमसे मिलती है,
मैं खुद को भूल जाता हूं।
बस एक धड़कन धड़कती है,
मैं खुद को भूल जाता हूं।
तुम्हें मिलने से पहले मैं
बहुत सजता-संवरता हूं,
मगर जब तुम संवरती हो,
मैं खुद को भूल जाता हूं।
इश्क का तो रास्ता बहुत ही मुश्किल है,
बस उसे मंजिल तक पहुंचाने वाला चाहिए।
हौसले हों बुलंद तो खुदा भी मिल जाता है,
बस उन हौसलों को जिंदा रखने वाला चाहिए।
उलझी शाम को पाने की जिद न करो,
जो ना हो अपना उसे अपनाने की जिद न करो।
इस समंदर में तूफान बहुत आते हैं,
इसके साहिल पर घर बनाने की जिद न करो।
मिट्टी की अनोखी मूरत हो तुम,
जिंदगी की एक जरूरत हो तुम।
फूल तो खूबसूरत होते हैं,
फूलों से भी खूबसूरत हो तुम।
है इतनी मोहब्बत मुझे तुमसे कि,
अल्फाजों में भी तुम इसे पा ना पाओगे।
अगर ना हो यकीन तो आजमा के देखो,
तुम खुद को भी इतना चाह ना पाओगे।
मैं वो साया हूं तेरी सांसों से जुड़ा,
एक पल भी इसे खुद से जुदा ना पाओगे।
मेरा रब गवाह है मेरी मोहब्बत का,
चाहकर भी तुम मुझको भुला ना पाओगे।
ना मैं तुम्हें खोना चाहता हूं,
ना तेरी याद में रोना चाहता हूं।
जब तक जिंदगी है मैं हमेशा साथ रहूंगा,
बस यही बात मैं तुमसे कहना चाहता हूं।
बदलना आता नहीं हमें मौसम की तरह,
हर एक रुत में तेरा इंतजार करते हैं।
ना तुम समझ सकोगे जिसे कयामत तक,
कसम तुम्हारी तुम्हें हम इतना प्यार करते हैं।
परियों से सुंदर है महबूबा मेरी,
पाकर उसे खुद पर नाज करता हूं।
हर जनम में बस उसी का बनना है,
ये ऐलान सरेआम करता हूं।
निष्कर्ष
प्यार, इश्क और मोहब्बत सिर्फ एहसास नहीं बल्कि जिंदगी के सबसे खूबसूरत जज़्बात होते हैं, जिन्हें शब्दों में बयां करने का सबसे प्यारा तरीका शायरी है। इस पोस्ट में दी गई Romantic Love Shayari in Hindi, Heart Touching Shayari, और सच्चे प्यार से जुड़ी शायरियां आपके दिल की भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करने में मदद करेंगी। चाहे आप अपने प्यार का इजहार करना चाहते हों, किसी खास को याद कर रहे हों या अपने रिश्ते को और मजबूत बनाना चाहते हों, ये शायरियां हर एहसास को खास बना देंगी।
उम्मीद है कि आपको यह बेहतरीन Love Shayari Collection पसंद आया होगा। अगर इन शायरियों ने आपके दिल को छुआ हो, तो इन्हें अपने दोस्तों, पार्टनर और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, ताकि मोहब्बत के खूबसूरत एहसास हर दिल तक पहुंच सकें।








Neeraj Kumar
Verified content creator on this website.
200+ Romantic Shayari in Hindi | प्यार, इश्क़ और मोहब्बत की दिलकश शायरी
Romantic Shayari in Hindi : अगर प्यार को शब्दों में बयां करना आसान होता, तो शायद शायरी कभी…
Read More150+ Romantic Love Shayari in Hindi | रोमांटिक लव शायरी हिंदी में
अगर आप Romantic Love Shayari in Hindi पढ़ना पसंद करते हैं और अपने दिल की भावनाओं को खूबसूरत…
Read More[Top 200+] Love Shayari 2 Line in Hindi | 2 line लव स्टोरी शायरी हिंदी में Instagram
Love Shayari 2 Line in Hindi : नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग Lovesayari.net पर। इस पोस्ट…
Read MoreNew 250+ Khubsurti Ki Tareef Shayari in Hindi | खूबसूरती की तारीफ शायरी
Khubsurti Ki Tareef Shayari in Hindi : अगर आप खूबसूरती की तारीफ शायरी खोज रहे हैं, तो यह…
Read More